चेतकपुरी चौराहे पर बीच सड़क पर गुंडागर्दी! कार रोककर लाठी-डंडों से की जमकर तोड़फोड़,
ग्वालियर। शहर के चेतकपुरी चौराहे पर दबंग युवकों द्वारा बीच सड़क पर एक कार को रोककर जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लाठी-डंडों से कार को निशाना बनाया और कार सवार युवक को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने मामले में एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
पुलिस वायरल वीडियो और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
अब देखना होगा कि बीच सड़क पर इस तरह कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपियों पर पुलिस कब तक कार्रवाई करती है।
📍 स्थान: चेतकपुरी चौराहा, ग्वालियर
📢 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें पोरसा लाइव के साथ।
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 9, 2026