बांका: मेहरपुर गांव में बिजली का पोल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष के चाचा और भतीजा हुए जख्मी
Banka, Banka | May 18, 2024 मेहरपुर गांव में शनिवार को बिजली का पोल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष से चाचा और भतीजा जख्मी हो गया। जख्मी ने मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया। जख्मी शैलेश यादव ने बताया कि गांव के धनंजय मंडल, तिलकधारी मंडल, उद्धेश्वर मंडल सहित अन्य लोग एक बिजली का पोल को तोड़ रहे थे। जिसका हमने विरोध किया तो सभी लोगों ने मिलकर मारपीट किया।