बाराचट्टी: सोख्या गांव के वन पोशकों ने PRS पर गंभीर आरोप लगाया, कहा- कमीशन न देने पर रोका मजदूरी भुगतान
गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत दिवनियां पंचायत के ग्राम सोख्या के वन पोशकों ने मनरेगा के तहत पौधारोपण कार्य कराने के बाद मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सहयोग पोर्टल पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा गया को आवेदन देकर मामले की जांच कराने और मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है।