चरथावल/मुजफ्फरनगर। कस्बा चरथावल स्थित सुशील मेडिकल एजेंसी पर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने मेडिकल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी 26 सितंबर 2026 को होने वाले वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षणिक कार्यशाला की तैयारियों और दवा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को आशीर्वाद वेंकट हॉल, जानसठ रोड, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में शाम 8 बजे वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में दवा व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
दवा व्यापारियों की प्रमुख मांगें
बैठक में दवा कारोबारियों ने कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। एसोसिएशन की ओर से प्रमुख मांगों में—
लाइसेंसधारी दवा व्यापारियों को अनावश्यक चेकिंग के नाम पर परेशान न किया जाए।
कंपनियों द्वारा ब्रेकेज और एक्सपायरी की समय-सीमा बढ़ाई जाए तथा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न को बंद किया जाए।
10 वर्ष से अधिक समय से संचालित मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग।
भारत में ऑनलाइन दवा व्यापार पर रोक लगाने की मांग।
ऑनलाइन ड्रग लाइसेंस के आवेदन स्वीकृत करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की जाए।
बिना लाइसेंस संचालित दवा की दुकानों और डिस्पेंसरी के खिलाफ ड्रग विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाए।
हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान अथवा अन्य राज्यों की ड्रग विभाग की टीमें मुजफ्फरनगर प्रशासन और स्थानीय ड्रग अधिकारी की मौजूदगी के बिना स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण न करें।
कंपनियों द्वारा मेडबोल सिस्टम और डायरेक्ट हॉस्पिटल सप्लाई को बंद करने की मांग।
एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि 26 सितंबर को आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षणिक कार्यशाला में दवा व्यापारियों की इन प्रमुख मांगों को संबंधित अधिकारियों के सामने रखा जाएगा, ताकि समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की दिशा में पहल हो सके।
चरथावल में आयोजित बैठक में स्थानीय मेडिकल संचालकों ने भी अपने-अपने सुझाव और समस्याएं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सामने रखीं।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर, NHP भारत NEWS, चरथावल
.
.
.
.
#Charthawal #Muzaffarnagar #ChemistAssociation #DrugAssociation #SubhashChauhan
Fatehabad, Agra | Sep 16, 2026