गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट केस में पीड़ित सिया ने हादसे के बाद की स्थिति को लेकर अपनी बात बताई। सिया के मुताबिक, दुर्घटना के बाद उनकी बाइक का आगे और पीछे दोनों ब्रेक टूट गए थे और बाइक ऐसी हालत में नहीं थी कि उसे ठीक से चलाया जा सके। मौके पर मौजूद अन्य राइडर्स ने उनकी मदद की। एक राइडर उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर पहले ‘बाइकर्स कैफे’ ले गया, जहां उन्होंने हीट पैच लगाया। सिया ने बताया कि वह करीब एक घंटे तक वहां रुकी रहीं, क्योंकि वह बेहद डरी हुई थीं और कांप रही थीं। बाद में एक राइडर ने उनकी बाइक चलाई, जबकि वह दूसरे की बाइक चलाकर आगे आईं और फिर अपनी बाइक वापस लेकर घर पहुंचीं।
.
.
.
.
#Gurugram #Gurgaon #GolfCourseRoad #AccidentCase #GurugramAccident #Sia #RoadAccident #AccidentNews #DelhiNCR #GurugramNews #ViralNews #BreakingNews #RoadSafety #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 15, 2026