जगदलपुर: नवोदय विद्यालय में छात्रों से मारपीट के विरोध में ABVP ने शिक्षक का पुतला फूंका
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जवाहर नवोदय विद्यालय के एक शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया और उसका पुतला फूंका।यह प्रदर्शन विद्यालय के हाउस टीचर द्वारा सात छात्रों के साथ कथित रूप से मारपीट करने के विरोध में किया गया था. एबीवीपी ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने रात में बिजली गुल होने के बाद छात्रों को दरवाजा बंद करके बेरहमी से पीटा।