जगदलपुर: बलिराम कश्यप वार्ड एवं महारानी वार्ड के औचक निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने ठेकेदार को लगाई फटकार
महापौर संजय पाण्डे और निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने शनिवार शाम 4 बजे बलिराम कश्यप वार्ड एवं महारानी वार्ड का दौरा कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण साकेत कॉलोनी क्षेत्र में कुछ घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।