जगदलपुर: चचालगूर गाँव में वन कर्मचारी पर जानलेवा हमले के विरोध में वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
वन कर्मचारी संघ ने प्रेस वार्ता कर वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध मे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। दरअसल विगत 23 जुलाई को जगदलपुर वन परिक्षेत्र के नानगुर के ग्राम चचालगूर मे गाँव के मेहतर पिता मोंगरा के द्वारा गाँव की वन भूमि पर अवैध तरिके से ट्रेक्टर द्वारा जुताई करवाया जा रहा था।