जगदलपुर: इन्द्रावती कॉलोनी, राजेन्द्र नगर और छत्रपति शिवाजी वार्ड में विधायक ने किए लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन
विधायक किरण देव द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज तीन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन्द्रावती कॉलोनी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सीसी सड़क निर्माण, राजेन्द्र नगर वार्ड स्थित भैरम देव गुड़ी में बाउंड्री वॉल तथा छत्रपति शिवाजी वार्ड मे भूमि पूजन किया।