फैज़ाबाद: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम ने अयोध्या में कई दुकानों पर मारा छापा, नमूने किए एकत्र
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा गठित टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और नमूने एकत्र किए सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि आज तहसील सदर के अंतर्गत श्वेत धारा डेरी आशापुर दर्शन नगर से भैंस के दूध का नमूना स्वीट फैक्ट्री इलाहाबाद रोड सुल्तानपुर बाईपास नाका से एक नमूना खोवा तथा एक नमूना पेड़ा का एकत्र किया गया।