फैज़ाबाद: अयोध्या के दर्शन नगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को मिले चार नए डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज में संविदा के रूप में चार नए संकाय सदस्यों की तैनाती हुई है। इससे मेडिकल कॉलेज की चिकित्सीय सेवाओं में इजाफे की उम्मीद है। नवनियुक्त चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण किया है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कानपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.राजीव गुप्ता,पूर्व में जनरल सर्जरी विभाग में प्रोफेसर रहे डॉ.SP बंसल,सर्जन डॉ. ए.अहमद खान मौजूद रहे।