फैज़ाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन हुआ
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने घाटों एवं नदियों की साफ सफाई एवं सरयू को प्रदूषित मुक्त करने, नदियों के किनारे डंपिंग कचरे के निस्तारण करने, नदियों में जा रहे गंदे नाले के पानी को रोकने समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की।