फैज़ाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
अयोध्या जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में रक्षा मंत्री के आवास पर हुई, जिसमें क्षेत्रीय विकास और विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।आलोक सिंह रोहित ने रक्षा मंत्री को अयोध्या जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।