जशपुर: बैल के धान चरने पर विवाद, डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी किया गया गिरफ्तार
जशपुर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसलंघना में बैल द्वारा खेत में धान चरने की बात पर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी फिटू राम उर्फ धनक राम (52) ने नाराज होकर एतवा राम (56) पर बांस और लकड़ी के डंडे से हमला किया। साथ ही लात-घूंसों से भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल एतवा राम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां