गीतू तंवर के घर पहुंच बंतो कटारिया ने जताया शोक
करनाल, 2 सितंबर। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया आज दोपहर बाद यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने विद्युत निगम के सोनीपत सर्ज के निलंबित अधीक्षक अभियंता गीतू राम तंवर खुदकुशी मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले में कागजी कार्यवाही में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।
बाद में वे गीतू राम तंवर के सेक्टर 9 स्थित आवास पहुंची और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वे श्री तंवर के परिवार सदस्यों से भी मिलीं और दुख की इस घड़ी में उनका ढांढस बधाया। इससे पहले रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज वे पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने के लिए करनाल आई हैं। श्री तंवर उनके समाज से और छोटे भाई के समान थे।
इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त डा. राहुल रईया, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, डीएमपी मीना कुमारी, कल्याण अधिकारी कृष्णा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।