⏩स्टेडियम में हैंडबॉल मैत्री मैच संपन्न
⏩ओलंपिक दिवस एवं विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ एवं क्रीड़ा भारती जिला उमरिया द्वारा नगर पालिका स्टेडियम उमरिया में हैंडबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनका खिलाडियो एवं खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया।
⏩ बालक वर्ग में क्रीड़ा भारती उमरिया कि टीम एवं भगत सिंह क्लब कि टीम के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाडियो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच में क्रीड़ा भारती उमरिया ने 11 गोल किए, जबकि भगत सिंह क्लब ने 17 गोल दागे। इस प्रकार भगत सिंह क्लब ने 6 गोलों के अंतर से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। बालिका वर्ग में व्हाइट वॉरियर्स एवं रेड वॉरियर्स के मध्य मैच खेला गया। व्हाइट वॉरियर्स ने 7 गोल किए, जबकि रेड वॉरियर्स ने 4 गोल किए। इस प्रकार व्हाइट वॉरियर्स ने 3 गोलों के अंतर से जीत दर्ज की।
⏩ कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से जगदीश सिंह मसराम एवं मुकेश कुमार झारिया , तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से कृष्ण कुमार झारिया , राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम सोंधिया, राष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल रजक एवं हॉकी के एनआईएस कोच राहुल बर्मन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया तथा मैच का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के संचालन में तकनीकी अधिकारियों के रूप में वीरेंद्र बैगा, मनीषा पेंद्रे एवं अंजली विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
⏩ इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश वर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिलेश पांडे, राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज बर्मन, हैंडबॉल खेल प्रेमी प्रकाश कुशवाहा, वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित सिंह मार्को, राष्ट्रीय खिलाड़ी दुर्गेश साहू एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित बर्मन राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह, सौरभ सोंधिया, अमरीश पांडे एवं प्रफुल्ल प्रजापति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हैंडबॉल मैच का भरपूर आनंद लिया तथा खिलाडियो का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। जिला हैंडबॉल संघ एवं क्रीड़ा भारती जिला उमरिया द्वारा आयोजित इस मैत्री मैच का उद्देश्य खिलाडि़यों में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।
@cmmadhyapradesh
@mpsportsdept
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria