Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

गाँव की बरात

Bandhogarh, Umaria | Jun 22, 2026

MORE NEWS

कुए में बाइक और लाश...

कुए में बाइक और लाश...

Bandhogarh, Umaria | Jun 22, 2026

💥ताला जैव विविधता केंद्र में योग दिवस का आयोजन, जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु रहीं मुख्य अतिथि

*राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश*

- *जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम*
- *इस वर्ष योग दिवस की थीम है 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग'*
- *राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह*
- *पीएम मोदी ने प्राचीन ऋषि परंपरा का परिचय विश्व से कराया*

उमरिया/जबलपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश सहित मध्यप्रदेश की छटा योग के रंग में रंगी दिखाई दी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने योगाभ्यास किया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने, निरोग, स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी  मुर्मु और राज्यपाल पटेल को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

इस मौके पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज हम यहां भारत की उस महान परंपरा का उत्सव मना रहे हैं, जिसने मानवता को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग दिखाया। योग विश्व समुदाय को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य उपहार है। यह हमारे ऋषियों और मुनियों की हजारों वर्षों की साधना का परिणाम है। हमारे शास्त्रों में शरीर, मौन और आत्मा के संतुलन को जीवन की सफलता का आधार माना गया है। योग उसी संतुलन को स्थापित करने का मार्ग है। योग शब्द का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। ये व्यक्ति को स्वयं से, समाज को प्रकृति से और संपूर्ण मानवता को व्यापक विश्व चेतना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तो योग मानवता को शांति, संतुलन, समरसता और सामूहिक कल्याण का मार्ग दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

*करोड़ों लोग योग को बना रहे दैनिक जीवन का हिस्सा*
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। इस पहल से पिछले 12 वर्षों से विश्व कल्याण के एक सशक्त माध्यम के रूप में योग पद्धति की पहचान और मजबूत हुई है। आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। 
#umaria #yog

💥ताला जैव विविधता केंद्र में योग दिवस का आयोजन, जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु रहीं मुख्य अतिथि *राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश* - *जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम* - *इस वर्ष योग दिवस की थीम है 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग'* - *राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह* - *पीएम मोदी ने प्राचीन ऋषि परंपरा का परिचय विश्व से कराया* उमरिया/जबलपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश सहित मध्यप्रदेश की छटा योग के रंग में रंगी दिखाई दी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने योगाभ्यास किया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने, निरोग, स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल पटेल को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। इस मौके पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज हम यहां भारत की उस महान परंपरा का उत्सव मना रहे हैं, जिसने मानवता को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग दिखाया। योग विश्व समुदाय को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य उपहार है। यह हमारे ऋषियों और मुनियों की हजारों वर्षों की साधना का परिणाम है। हमारे शास्त्रों में शरीर, मौन और आत्मा के संतुलन को जीवन की सफलता का आधार माना गया है। योग उसी संतुलन को स्थापित करने का मार्ग है। योग शब्द का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। ये व्यक्ति को स्वयं से, समाज को प्रकृति से और संपूर्ण मानवता को व्यापक विश्व चेतना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तो योग मानवता को शांति, संतुलन, समरसता और सामूहिक कल्याण का मार्ग दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। *करोड़ों लोग योग को बना रहे दैनिक जीवन का हिस्सा* राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। इस पहल से पिछले 12 वर्षों से विश्व कल्याण के एक सशक्त माध्यम के रूप में योग पद्धति की पहचान और मजबूत हुई है। आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। #umaria #yog

Bandhogarh, Umaria | Jun 21, 2026

☑️ग्राम स्तरीय वन अधिकार समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

☑️वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों को मान्यता प्रदान किए जाने संबंधी दो दिवसीय क्षमता संवर्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड पाली स्थित माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर के सभाकक्ष में किया गया।

☑️प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में मास्टर ट्रेनर सुश्री पुष्पा तेकाम एवं श्री संजय पांडेय द्वारा प्रथम दिवस में दिए गए प्रशिक्षण विषयों की पुनरावृत्ति कर प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया गया। प्रशिक्षण में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों, सामुदायिक वन अधिकारों तथा धारा 3(1)(i) के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों को मान्यता प्रदान करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई।

. ☑️मास्टर ट्रेनर श्री संजय पांडेय ने प्रशिक्षण के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उपस्थित पटवारियों, वनरक्षकों एवं सचिव/जीआरएस प्रशिक्षणार्थियों के 10 मिश्रित समूह बनाए तथा उन्हें प्रायोगिक अभ्यास एवं प्रस्तुतीकरण कराया। यह अभ्यास दो चरणों में संपन्न हुआ।

 ☑️प्रथम चरण में सामुदायिक अधिकारों हेतु दावा प्रपत्र (प्रारूप-ख) भरने तथा उससे संबंधित समस्त आवश्यक प्रपत्रों को पूर्ण करने का अभ्यास कराया गया। प्रत्येक समूह द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने से लेकर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कराने तथा उसे उपखंड स्तरीय समिति को प्रेषित करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया का रोल प्ले के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।

 ☑️ द्वितीय चरण में प्रशिक्षणार्थियों को सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन संबंधी दावों के लिए प्रारूप-ग भरने, आवश्यक एवं अनावश्यक प्रपत्रों की पहचान करने तथा संपूर्ण प्रक्रिया को समझने हेतु रोल प्ले आधारित प्रस्तुति कराई गई।

 ☑️प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं रोल प्ले आधारित गतिविधियों को प्रशिक्षणार्थियों ने अत्यंत रोचक एवं उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से उनकी अधिकांश शंकाओं का समाधान हो गया है तथा अब वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र समितियों के माध्यम से दावों की तैयारी, आवश्यक अनुशंसाएं एवं प्रपत्रों पर सटीक टिप्पणियों सहित प्रकरणों को उपखंड स्तरीय समिति को प्रेषित करने में सक्षम होंगे।
@cmmadhyapradesh
@welfaretribal
@jansamparkmp
#उमरिया

☑️ग्राम स्तरीय वन अधिकार समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न ☑️वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों को मान्यता प्रदान किए जाने संबंधी दो दिवसीय क्षमता संवर्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड पाली स्थित माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर के सभाकक्ष में किया गया। ☑️प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में मास्टर ट्रेनर सुश्री पुष्पा तेकाम एवं श्री संजय पांडेय द्वारा प्रथम दिवस में दिए गए प्रशिक्षण विषयों की पुनरावृत्ति कर प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया गया। प्रशिक्षण में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों, सामुदायिक वन अधिकारों तथा धारा 3(1)(i) के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों को मान्यता प्रदान करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। . ☑️मास्टर ट्रेनर श्री संजय पांडेय ने प्रशिक्षण के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उपस्थित पटवारियों, वनरक्षकों एवं सचिव/जीआरएस प्रशिक्षणार्थियों के 10 मिश्रित समूह बनाए तथा उन्हें प्रायोगिक अभ्यास एवं प्रस्तुतीकरण कराया। यह अभ्यास दो चरणों में संपन्न हुआ। ☑️प्रथम चरण में सामुदायिक अधिकारों हेतु दावा प्रपत्र (प्रारूप-ख) भरने तथा उससे संबंधित समस्त आवश्यक प्रपत्रों को पूर्ण करने का अभ्यास कराया गया। प्रत्येक समूह द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने से लेकर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कराने तथा उसे उपखंड स्तरीय समिति को प्रेषित करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया का रोल प्ले के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। ☑️ द्वितीय चरण में प्रशिक्षणार्थियों को सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन संबंधी दावों के लिए प्रारूप-ग भरने, आवश्यक एवं अनावश्यक प्रपत्रों की पहचान करने तथा संपूर्ण प्रक्रिया को समझने हेतु रोल प्ले आधारित प्रस्तुति कराई गई। ☑️प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं रोल प्ले आधारित गतिविधियों को प्रशिक्षणार्थियों ने अत्यंत रोचक एवं उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से उनकी अधिकांश शंकाओं का समाधान हो गया है तथा अब वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र समितियों के माध्यम से दावों की तैयारी, आवश्यक अनुशंसाएं एवं प्रपत्रों पर सटीक टिप्पणियों सहित प्रकरणों को उपखंड स्तरीय समिति को प्रेषित करने में सक्षम होंगे। @cmmadhyapradesh @welfaretribal @jansamparkmp #उमरिया

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

☑️आदर्श महाविद्यालय में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम संपन्न

☑️योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य एवं उपयोगी धरोहर - डॉ. नियाज

☑️नियमित योग से तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन संभव - डॉ. स्वराज

☑️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग के योग प्रशिक्षक डॉ. स्वराज पाल एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री महेंद्र कनौजिया द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया।

 ☑️इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नियाज अहमद अंसारी ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग, व्यायाम एवं सत्कर्म हमारे शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि योग की प्रासंगिकता आज के तनावपूर्ण जीवन में और अधिक बढ़ गई है तथा इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है।

 ☑️योग प्रशिक्षक डॉ. स्वराज पाल ने विभिन्न सरल योग क्रियाओं एवं आसनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है तथा व्यक्ति स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 ☑️कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. परमेश्वर मरावी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी श्री रेम सिंह हटीला, डॉ. विजय डावर, डॉ. अरुणेंद्र बहादुर, डॉ. राजेंद्र पटेल, डॉ. रिचा तिवारी, डॉ. रूपलता चतुर्वेदी, डॉ. रश्मि साकेत, डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा, श्री कामता प्रसाद, श्री उजियारे लाल बैगा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता की।

 ☑️कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#IDY2026
 #InternationalYogaDay
#उमरिया 
#umaria

☑️आदर्श महाविद्यालय में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम संपन्न ☑️योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य एवं उपयोगी धरोहर - डॉ. नियाज ☑️नियमित योग से तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन संभव - डॉ. स्वराज ☑️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग के योग प्रशिक्षक डॉ. स्वराज पाल एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री महेंद्र कनौजिया द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। ☑️इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नियाज अहमद अंसारी ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग, व्यायाम एवं सत्कर्म हमारे शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि योग की प्रासंगिकता आज के तनावपूर्ण जीवन में और अधिक बढ़ गई है तथा इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है। ☑️योग प्रशिक्षक डॉ. स्वराज पाल ने विभिन्न सरल योग क्रियाओं एवं आसनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है तथा व्यक्ति स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ☑️कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. परमेश्वर मरावी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी श्री रेम सिंह हटीला, डॉ. विजय डावर, डॉ. अरुणेंद्र बहादुर, डॉ. राजेंद्र पटेल, डॉ. रिचा तिवारी, डॉ. रूपलता चतुर्वेदी, डॉ. रश्मि साकेत, डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा, श्री कामता प्रसाद, श्री उजियारे लाल बैगा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता की। ☑️कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp #IDY2026 #InternationalYogaDay #उमरिया #umaria

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

गाँव की बरात - Bandhogarh News