धमदाहा: भवानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में नशे में हंगामा कर रहे 2 युवक गिरफ्तार
धमदाहा :- भवानीपुर पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने रविवार की संध्या बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं।