छतरपुर मेंआजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम में वैदिक गुरुकुलम में ध्वजारोहण किया,इस दौरान उनके साथ गुरुकुलम में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे और काफी संख्या में शिष्य मंडल और भक्त शामिल थे, भक्ति के इस पावन धाम पर राष्ट्रभक्ति के भी देखने को मिल रही है ,वहीं धीरेन्द्द कृष्णा शास्त्री ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं, वही पीठाधीश्वर ने देश के नाम एक संदेश भी दिया और उन्होंने कहा कि अब तक हम लोग कहते थे कि देश तेरे लिए जान दे देंगे मर मिटेंगे,अब 80 में स्वतंत्रता दिवस के बाद भारत देश के लोगों को नया संकल्प लेना चाहिए अब जान देंगे नहीं अब इस देश के लिए जिएंगे, और जो देश के खिलाफ कार्य करेगा उसकी जान हम ले लेंगे।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर