ओरमांझी: बूटी मोड सहित कई इलाकों में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
बूटी मोड सहित कई इलाकों में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के पहले दिन बूटी मोड सहित कई इलाकों में ‘हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं’ अभियान चलाकर करीब 1500 वाहन चालकों, अभिभावकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।