शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्बन क्रेडिट योजना को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों की खतौनी में यूकेलिप्टस व पॉपलर के पेड़ दर्ज हैं, वे आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।