खरीक: एमएलसी प्रत्याशी डॉ. एनके यादव पर नियमों की अनदेखी का आरोप, एसडीओ ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
जाह्नवी घाट पर रविवार शाम कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने यात्री जहाज पर चारपहिया वाहन चढ़ाकर गंगा पार किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी उन्हें रोकते रहे, लेकिन वाहन नहीं रोका गया। नवगछिया एसडीओ के. परीक्षित ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।