उनियारा: ककोड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने भाग लिया
Uniara, Tonk | Sep 26, 2026 ककोड़ ग्राम पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘विकसित भारत - जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सम्मिलित होकर नन्हे-मुन्ने बच्चों, लाभार्थी परिवारों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान एसडीएम सुमन गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।