तोकापाल: एनएसयूआई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया रक्तदान
Tokapal, Bastar | Jun 19, 2026 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बस्तर जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य जी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में एनएसयूआई के छात्र पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।