टीकमगढ़ के मोबाइल रिटेलर वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध किया। व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रखी। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के संरक्षक बृजेश मिश्रा ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं।