टीकमगढ़: टीकमगढ़ में संत शिरोमणि की 725वीं जयंती मनाई गई, सेन समाज ने शहर में बाइक रैली निकाली
टीकमगढ़ में राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन ने संत शिरोमणि सेन महाराज की 725 वी जयंती मनाई। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरेलाल सेन के निर्देशन और जिला अध्यक्ष धनीराम सेन के नेतृत्व में किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से बाइक रैली निकाली गई। पहलगाम की घटना के विरोध में रैली में डीजे नहीं बजाया गया।