विजयराघवगढ़: नाबालिग की संदिग्ध मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
कैमोर। थाना कैमोर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्ग क्रमांक 08/26 धारा 194 बीएनएस के तहत दिनांक 21 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मोहम्मद जिमी (उम्र लगभग 16 वर्ष 7 माह) निवासी क्षेत्र कैमोर की मृत्यु हो गई है