बक्सर: श्रीरामनवमी त्योहार के मद्देनज़र शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य सचिव ने की बैठक, VC से जुड़े DM व SP
Buxar, Buxar | Apr 1, 2025 श्री रामनवमी त्योहार के मद्देनजर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बिहार के मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक किया। बैठक में बक्सर से डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी शुभम आर्य ने भाग लिया। आगामी पर्व के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत बंध पत्र की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।