लखीसराय: जिला लोक शिकायत कार्यालय में 15 मामलों की हुई जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश
लखीसराय। जिला लोक शिकायत कार्यालय परिसर में शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष रखा। शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई जनसुनवाई में कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई।