मौजमाबाद: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा मुख्यालय पर मीडिया से हुए रूबरू, लैटरल एंट्री को लेकर साधा केंद्र पर निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने लैटरल एंट्री यानी बैकड्राप एंट्री को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस तरह से कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती थी, इसके लिए इस तरह की भर्तियां की जा रही थी. लेकिन अब उन्हें यू टर्न लेना पड़ा है.