मौजमाबाद: भूजल मंत्री कन्हैया लाल की अध्यक्षता में कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में अटल भूजल योजना को लेकर प्रशिक्षण
भूजल मंत्री कन्हैया लाल ने बुधवार को अटल भूजल योजना के अंतर्गत राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई जयपुर द्वारा राज्य कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 25 दिसंबर 2019 को प्रारंभ की गई अटल भूजल योजना वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में संचालित है।