बखरी: पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
बखरी पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर छापेमारी अभियान चला कर दो युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक अलौली थाना क्षेत्र के हरपुर के रवि रंजन मिश्रा तथा जयलक शकरपुरा के छोटू कुमार है। दोनों की जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। सूचना दर्ज कर हिरासत में लेकर पुलिस ने कोर्ट भेज दिया है।