पटना ग्रामीण: बालू और भू माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति होगी ज़ब्त, EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों ने दी जानकारी
आर्थिक अपराधी इकाई ने बालू और भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार शाम करीब 6:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का इस बात की जानकारी दी है कि आठ भू माफिया और 11 बालू माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति जप्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है।