मखदुमपुर: जहानाबाद के एसपी ने किया मखदुमपुर थाने का निरीक्षण
बुधवार की रात जिले के एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा मखदुमपुर थाने का निरीक्षण किया गया ,इस दौरान लंबित कांडों के निष्पादन पर समीक्षा की गई ,साथ ही थाना अध्यक्ष एवं अनुसंधान कर्ताओ को केस डायरी लेखन तथा कांडों को त्वरित निष्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए एसपी ने कहा की कार्य मे लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी।