लखीसराय: इटौन गांव में तेज रफ्तार बाइक ने दीवार में टक्कर मारी, बाइक सवार दो लोगों की मौत
चानन थाना क्षेत्र के इटौन गांव में शनिवार अपराह्न 5:15 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ.जहां तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई.हादसे में बाइक सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया. लेकिन दोनों ही व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने मौत की पुष्टि की है. मृतक इटौन गांव के रहने वाले सन्नी कुमार एवं अनुराग कुमार बताया जा रहा है.