बेगूसराय: सदर प्रखंड के सूजा पंचायत में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
सदर प्रखंड के सूजा पंचायत में निर्माणाधीन आयुर्वैदिक कॉलेज का डीएम तुषार सिंगला ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदक को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में आयुर्वेदिक कॉलेज हो जाने के बाद यहां के छात्र-छात्राओं को शिक्षा में बेहतर सुविधा मिलेगा.