बेगूसराय: जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता रथ लोगों को करेगा जागरूक
जिले के सातों विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण- 2025 के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता रथ के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई जा रही है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा गुरुवार की शाम 05:00 बजे मिली. प्रचार रथ के जरिए नागरिकों को गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी जा रही है.