बेगूसराय: सत्यारा चौक के पास पुलिस ने 42 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की, एसपी ने दी जानकारी
मंझौल थाना क्षेत्र के सत्यारा चौक के पास 42 लीटर अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.