रीवा: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) की अतिथि शिक्षिका प्रिया द्विवेदी पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली, मानसिक प्रताड़ना और राजनीतिक रसूख के कथित दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं।
छात्रों का आरोप है कि परीक्षा फॉर्म, छात्रवृत्ति और आंतरिक मूल्यांकन में अंक बढ़ाने के नाम पर डिजिटल माध्यम से पैसे वसूले गए। साथ ही एक तय दुकान (‘नवीन वस्त्रालय’) से यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाने और बात न मानने पर परीक्षा में फेल करने व नामांकन रद्द कराने की धमकियाँ दी गईं। शिक्षिका पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के नाम का हवाला देकर प्रभाव जमाने का भी आरोप है।
इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर डिजिटल लेन-देन के साक्ष्यों की वित्तीय जाँच, स्वतंत्र जाँच समिति के गठन और दोषियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की माँग की गई है।