बिसवां: बभनावा गांव में बच्चों में खेल-खेल में हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष से तीन लोग हुए घायल
Biswan, Sitapur | Jul 22, 2024 रेउसा थाना क्षेत्र के बंभनावा गांव में खेल रहे बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। जिसका उलाहना देने जाने पर बड़ों में मारपीट हो गई। बताया जाता है की गांव के रहीस के घर के बच्चों के साथ पड़ोसी मुशीर अहमद पुत्र खलील अहमद के घर के बच्चे खेल रहे थे जिनमे आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद उलाहना देने पर दोनो पक्षों में आपस में चले लाठी डंडों में 3 लोग घायल हुए हैं।