बिसवां: कुतुब नगर चौकी पर क्षेत्र के दुकानदारों की बैठक कर चौकी प्रभारी ने दुकानों पर नाम और मोबाईल नंबर लिखने के दिए निर्देश
Biswan, Sitapur | Jul 21, 2024 सरकार का खाने-पीने की दुकान पर नाम लिखने के आदेश पर आज थाना पिसावा क्षेत्र की कुतुबनगर चौकी पर चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा दुकानदारों की बैठक की गई। जिसमें चौकी प्रभारी ने सभी खाने-पीने की दुकानों पर अपना नाम व मोबाइल नंबर लिखने को कहा। उन्होंने कहा की श्रावण मास में कांवर यात्रा निकलने में कोई व्यवधान न हो इसलिए सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण न करें।