बिसवां: चहलारी गांव के पास नाले में दो दिनों से देखा जा रहा मगरमच्छ, अब तक पांच बतखो को बना चुका निवाला
Biswan, Sitapur | Jul 20, 2024 रेउसा थाना क्षेत्र के चहलारी गांव के पास स्थित नाले में बीते दो दिनों से मगरमच्छ ग्रामीणों द्वारा देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कल शाम को नाले में तैर रही पालतू बतखों को भी उसने अपना निवाला बना डाला। बता दें की घाघरा नदी से निकले इस नाले में भटक कर पहुंचा यह मगरमच्छ दो दिनों से गांव वालों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ है।