बिसवां: थानगांव के कटरा मोहल्ले में कमरे में खेल रहे मासूम की करंट लगने से मौके पर हुई मौत
Biswan, Sitapur | Jul 20, 2024 थानगांव कस्बे के कटरा मोहल्ले में कमरे में खेल रहे मासूम को बिजली का करंट लग गया। घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार थानगांव के मोहल्ला कटरा निवासी पप्पू का एक वर्षीय पुत्र वाहिद हुसैन शनिवार सुबह कमरे में सो रहा था। बताया जाता है की नींद खुलने पर वह बिस्तर से नीचे उतरा और वहीं फर्श पर खेलने लगा।