बिसवां: रेउसा क्षेत्र में घाघरा व शारदा नदी का जलस्तर सामान्य, लोधन पुरवा के पास नदी खेतों का कर रही धीमा कटान
Biswan, Sitapur | Jul 21, 2024 रेउसा क्षेत्र में घाघरा व शारदा नदी का रविवार को जलस्तर सामान्य रहा है। वहीं बीती शनिवार की रात से लोधनपुरवा के पास नदी का कटान धीरे-धीरे जारी है जिसमें कृषि योग्य भूमि और बनाए गए स्टड व बांध भी कट कर नदी में समा रहे है। घाघरा नदी के निकट दुर्गा पूरवा और अवस्थीपुरवा गांव के पास हो रहे कृषि योग्य भूमि में सत्रोहन, कुनऊ श्रीपाल के खेतों का कटान हो रहा है।