बिसवां: चहलारी घाट पर कावड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ मेले की तैयारी पूर्ण, प्रशासन ने यातायात का किया डायवर्जन
Biswan, Sitapur | Jul 21, 2024 सावन माह में घाघरा नदी से जल भरकर शिवालयों को जाने वाले कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली है। घाट पर प्रकाश की व्यवस्था, महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था और पानी में बैरकेटिंग कर गहरे पानी में न जाने के लिए सचेतक बोर्ड व सुरक्षा के लिए गोताखोर तैनात किए गए हैं। घाट पर थाना अध्यक्ष थानगांव हनुमंत लाल व्यवस्था की निगरानी में तैनात है।