दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चैनपुरा बजरिया वार्ड 6 में शनिवार शाम पड़ोसी विवाद के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। निक्की पिता गुल्लन पठान का कविता बाल्मिकी से पुराना विवाद था। दोपहर में फिर कहासुनी के बाद उसने सूने घर में यह कदम उठाया। परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।