बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न चौराहों पर मुस्तैदी के साथ पिलाई गई पल्स पोलियों की दवाई
एनसीसी कैडेट्स ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल जौरा डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो
अभियान के तहत दूसरे और तीसरे दिन भी सिविल हॉस्पिटल जौरा की टीमों ने मुस्तैदी से काम किया एवं शतप्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियों की दवाई पिलाने प्रयास किया गया। अभियान के दौरान ’कोई भी बच्चा छूटने न पाए’ के संकल्प को पूरा करने में ट्रांजिट टीम सुपरवाइजर श्री संदीप सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं गुण मंडी, पगारा रोड़, डाकघर चौराहा आदि स्थानों पर मुस्तैदी के साथ ट्रांजिट टीम सदस्यों द्वारा हाट-बाजारों में मोर्चा संभाला। बस और निजी वाहनों को रोककर सफर कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाई गई।
#MadhyaPradesh #JansamparkMP #Morena