हज़ारीबाग: सीबीआई ने रामनगर के जिस राज गेस्ट को किया था सील,अपराधियों ने किया साक्ष्य के साथ छेड़ छाड़
सीबीआई ने नीट प्रश्न पत्र लिक मामले में जिस राज गेस्ट हाउस को सील किया था उसमें अपराधियों ने घुसकर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की है. दरअसल गेस्ट हाउस के ठीक बगल में किराना का दुकान है. आज जब किराना दुकान खोला गया तो उसमें चोरी की बात प्रकाश में आई. जब दुकानदार ने गौर से अपने दुकान को देखा तो पाया कि दुकान के एक हिस्से में जहां शटर लगा हुआ था