हज़ारीबाग: हजारीबाग समाहरणालय में लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 11वें दिन संजर मलिक का समर्थन,मुख्यमंत्री से जल्द समाधान की
हजारीबाग समाहरणालय में चल रहे लिपिकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 11वां दिन है। इस हड़ताल में अब समाजसेवी, शांति समिति सदस्य, और झारखंड आंदोलनकारी संजर मलिक भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाई और उनकी सरकार से की जा रही जायज मांगों का समर्थन किया।