हज़ारीबाग: बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर, रोजगार देने हेतु हजारीबाग में एसआईएस कर रही है भर्ती शिविर का आयोजन।
सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा हजारीबाग जिला में बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का काम कर रही हैं। उक्त संस्था द्वारा बीते 16 अगस्त से आगामी 31 अगस्त 2024 तक एसआईएस भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती शिविर में 800 सुरक्षा जवान, 200 सुरक्षा सुपरवाइजर एवं 200 कैश कस्टडियन का चयन किया जाएगा।